देहरादून। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद ने बुधवार को प्रस्तावित सीएम आवास कूच स्थगित कर दिया है। परिषद के महामंत्री दिनेश पंत ने सचिव परिवहन और परिवहन निगम की एमडी को पत्र भेजकर ये जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिलकर निगम के लिए 700 नई बसें अर्द्धकुंभ से पूर्व आपूर्ति, प्रदेश में अवैध संचालन पर कठोर व प्रभावी रोक, निगम की आर्थिक संचालनिक स्थिति में सुधार का आग्रह करेंगे। उन्होंने ये भी कहा है कि अगर उनकी मांगों पर कार्रवाई न हुई तो वे पूर्व घोषित रूपरेखा के तहत आंदोलनात्मक निर्णय लेने को बाध्य होंगे। ब्यूरो