फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज कर्मचारियों ने की आतिशबाजी

Wed, 31 Jul 2013 10:02 PM IST
देहरादून/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के मंडलीय कार्यालय में बुधवार को विशाल सभा का आयोजन किया गया। जिसमें पिछले दस सालों से मृतक आश्रितों को नौकरी की मांग सरकार द्वारा मान लिए जाने पर धरना स्थगित करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन


परिषद के सभा में कांग्रेस नेता साकेत बहुगुणा व नगर निगम के पूर्व नेता प्रतिपक्ष अशोक वर्मा भी मौजूद रहे। इस दौरान जमकर आतिशबाजी भी की गई।

बुधवार को सभा को संबोधित करते हुए परिषद के प्रदेश महामंत्री विजय ममगाईं ने कहा कि निगम में मृतक आश्रितों एवं संविदा कर्मचारियों की लड़ाई दस साल पुरानी थी। एक दशक के बाद जीत हासिल हुई है। उन्होंने इसके अलावा दस अन्य मांगे थी, उन पर भी सहमति बनी है।

जिसमें परिवहन निगम कर्मचारियों को भी देय तिथि से ही महंगाई भत्ते का भुगतान किया जाएगा। जबकि 300 नियमित चालकों की भर्ती की जाएगी, इसके अलावा सहायक भंडारपाल, लेखाकार की परीक्षा परिणाम एक माह में घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन


सरकार रोडवेज कर्मियों के साथ
इस अवसर पर कांग्रेसी नेता साकेत बहुगुणा ने कहा कि सरकार रोडवेज कर्मियों के साथ है। उनकी हर मांग को माना गया है। इस दौरान परिषद के अन्य पदाधिकारियों के साथ ही वरिष्ठ कांग्रेसी नेता व नगर निगम के पूर्व नेता प्रतिपक्ष अशोक वर्मा, सूर्यकांत धस्माना भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें