मंडलीय प्रबंधक (तकनीकी) देहरादून को निर्देशित किया कि देहरादून-दिल्ली यात्रा मार्ग पर तकनीकी खराबी के कारण बसें खड़ी न हों इसके लिए दो तकनीकी कर्मचारियों की तैनाती की जाए।
जबकि नैनीताल से दिल्ली जाने वाली बसोें के लिए भी हापुड़ के पास तकनीकी कर्मचारी तैनात किए जाएं। साथ ही उन्होंने आदेश दिए कि कोई भी ऑनलाइन सेवा किसी भी सूरत में स्थगित न हो पाए। यदि विशेष परिस्थितियों में बस का संचालन न हो तो वैकल्पिक व्यवस्था की जाए। साथ ही महाप्रबंधक की ओर से सभी अधिकारियों, चालकों, परिचालकों और कर्मचारियों के अवकाश पर भी रोक लगा दी गई है।
हिदायत दी गई है कि विशेष परिस्थितियों में ही अफसरों की अनुमति से ही अवकाश स्वीकृत किए जाएं। पर्व के दौरान शत प्रतिशत बसों का संचालन सुनिश्चित कराया जाय। ताकि पर्वो के दौरान यात्रियों को किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो।