फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: नेपालगंज और महेंद्रनगर तक चलेंगी रोडवेज बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
- किराया तय करने के लिए नेपाली बस ऑपरेटरों से बातचीत शुरू
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। परिवहन निगम नेपाल में नेपालगंज और महेंद्रनगर तक साधारण बस सेवा के संचालन की तैयारी कर रहा है। इसके तहत नेपाल के बस ऑपरेटरों के साथ किराये पर बातचीत शुरू की गई है। फिर किराया तय कर बसों का संचालन शुरू किया जाएगा।
अभी रोडवेज हरिद्वार से रूपेहडिया और देहरादून से बनबसा तक बस संचालित करता है। परिवहन निगम को नेपाल के नेपालगंज और महेंद्र नगर तक बस संचालन के लिए 16 परमिट मिल चुके हैं। इसके साथ ही रोडवेज बस संचालन की तैयारी कर रहा है। रोडवेज अधिकारियों के अनुसार परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा के निर्देश पर साधारण श्रेणी की बसों का संचालन शुरू करने की योजना है, जिससे लोगों को सस्ती और बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवहन निगम के महाप्रबंधक संचालन क्रांति सिंह बताते हैं कि अभी नेपाल के ऑपरेटर एसी बसों का संचालन करते हैं, जबकि रोडवेज की साधारण बसों के संचालन की योजना है। ऐसे में नेपाल के ऑपरेटरों से साधारण बसों का संचालन और साधारण बसों के किराये को लेकर बातचीत शुरू की गई है। यह तय होने के बाद संचालन शुरू किया जाएगा। साधारण बसों के संचालन के बाद परिवहन निगम की भविष्य में वाल्वो बसों के संचालन की भी योजना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें