फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून: आईएसबीटी से दो दिन बाद चलीं बसें, यात्रियों को मिली राहत

Tue, 30 Jun 2020 12:35 AM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

दो दिन के लॉकडाउन के बाद सोमवार को आईएसबीटी और पर्वतीय डिपो से दोबारा बसों का संचालन हुआ। इससे यात्रियों को काफी राहत मिली। सोमवार को पूरे प्रदेश में 115 गाड़ियों का संचालन हुआ, जिनमें 5421 यात्रियों ने सफर किया। इससे परिवहन निगम को 5.60 लाख रुपये की आय हुई। 

विज्ञापन


परिवहन निगम महाप्रबंधक दीपक जैन ने बताया कि पिछले चार दिनों से यात्रियों की संख्या में इजाफा हो रहा है। अधिकारियों को हिदायत दी गई है कि बस डिपो में कोई भी यात्री पहुंच जाए तो उसे गंतव्य तक पहुंचाने का इंतजाम किया जाए।

यदि सिर्फ एक भी यात्री है तो बस का संचालन किया जाए। महाप्रबंधक दीपक जैन ने बताया कि अब जिला प्रशासन ने देहरादून में लॉकडाउन को  समाप्त कर दिया है। ऐसे में अब शनिवार और रविवार को भी गाड़ियों का संचालन होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें