फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली जा रही रोडवेज की चलती बस का पहिया निकला, सांसत में पड़ी 29 यात्रियों की जान

Thu, 30 Jan 2020 12:35 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, काशीपुर (उधमसिंह नगर)
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

उत्तराखंड के काशीपुर में दिल्ली जा रही रोडवेज की चलती बस का अचानक पहिया निकल गया। पहिया निकलते ही बस में बैठे 29 यात्रियों की जान सांसत में पड़ गई। चालक ने किसी तरह से बस रोकर बड़ा हादसा होने से रोका।

विज्ञापन


घटना के बाद से रोडवेज की मेंटीनेंस व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं। पूरी घटना का किसी यात्री ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया। घटना के बाद निगम के अधिकारियों ने जिम्मेदार कर्मचारी से स्पष्टीकरण मांगा है। 

जानकारी के अनुसार, काशीपुर डिपो की एक बस हर रोज सुबह बाजपुर से दिल्ली के लिए चलती है। आज भी बस (यूके04पीए1089) दिल्ली के लिए सुबह रवाना हुई थी।

Trending Videos
विज्ञापन

बस जैसे ही मुरादाबाद पहुंची तभी अचानक चलती बस का पहिया निकल कर सड़क पर काफी दूर तक चला गया। बस चालक ने तत्काल बस रोक दी। बस रोकते ही यात्रियों में चीख पुकार मच गई। चालक ने किसी तरह आनन-फानन में सभी सवारियों को बस से उतारा।

रोडवेज डिपो के एआरएम अनिल कुमार सैनी का कहना है कि इस तरह से बस का पहिया निकलना गंभीर है। बाद में दूसरी बस से यात्रियों को दिल्ली भेजा गया। उन्होंने कहा कि वह इसके लिए जिम्मेदार कर्मचारी से बात की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें