फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPI Payment: सवारियों को खुले पैसे के झंझट से मिलेगी मुक्ति, जल्द ही यूपीआई भुगतान से मिलेंगे रोडवेज बसों के टिकट

Sun, 17 Jul 2022 02:28 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

सवारियों को अब बड़ी राहत मिलने वाली है। आज जहां छोटी से छोटी किराना की दुकानों तक में यूपीआई से भुगतान होता है, वहीं रोडवेज बसों में सवारियों को टिकट के लिए कैश रखना पड़ता है। इन सभी झंझटों से मुक्ति दिलाने के लिए ही परिवहन निगम यूपीआई भुगतान शुरू करने जा रहा है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोडवेज बसों का टिकट जल्द ही यूपीआई भुगतान से भी मिलेगा। परिवहन निगम ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। हाल ही में हुई बोर्ड बैठक में इस संबंध में निर्देश दिए गए हैं। दरअसल, रोडवेज बसों में कंडक्टर के लिए कैश में टिकट देना किसी सिरदर्द से कम नहीं है।

विज्ञापन


खुले पैसे का झंझट और कोविड के मुश्किल वक्त में हाथ से पैसे को टच करना भी किसी खतरे से खाली नहीं था। सवारियों को भी हमेशा खुले पैसे को लेकर परेशानी आती है। आज जहां छोटी से छोटी किराना की दुकानों तकमें यूपीआई से भुगतान होता है, वहीं रोडवेज बसों में सवारियों को टिकट के लिए कैश रखना पड़ता है। इन सभी झंझटों से मुक्ति दिलाने के लिए ही परिवहन निगम यूपीआई भुगतान शुरू करने जा रहा है।

ये भी पढ़ें...दर्द सहकर बनती हैं दवा: अपनों के लिए अंगदान करने में भी पीछे नहीं महिलाएं, इस कड़वे सच से भी पर्दा उठाती है ये रिपोर्ट

निगम प्रबंधन के मुताबिक, कई रूटों पर कंडक्टर गलत टिकट वसूलने की जो कोशिश करते हैं, इस भुगतान के बाद वह भी बंद हो जाएगा। कंडक्टरों के लिए कैश कैरी करने की परेशानी तो खत्म होगी ही, टिकट का पैसा लेने में भी ज्यादा समय नहीं लगेगा। निगम प्रबंधन के मुताबिक, इस पर काम शुरू कर दिया गया है। जल्द ही यूपीआई से टिकट का भुगतान शुरू कर दिया जाएगा। इससे सवारियां सीधे अपने मोबाइल से बार कोड स्कैन कर ऑनलाइन भुगतान कर सकेंगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें