फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee Accident: रोडवेज बस ने दो बाइक और स्कूटी सवारों को कुचला, हादसे में दो की मौत, हाईवे पर लगा जाम

Tue, 07 Jan 2025 12:58 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की

सार

बस ने ओवरटेक कर सामने से आ रही दो बाइक और एक स्कूटी को अपनी चपेट में ले लिया। बस की चपेट में आकर तीनों वाहन दूर तक घिसटते चले गए। हादसे में दो की मौत हो गई। 
विज्ञापन
घटनास्थल पर लगी भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक रोडवेज बस ने दो बाइक सवार और एक स्कूटी सवार को कुचल दिया। जिसमें दो की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक को गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, हादसे से हाईवे पर जाम लग गया। सूचना मिलते ही सीओ मौके पर घटना की जानकारी ली। 

विज्ञापन


सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस के अनुसार, मंगलवार सुबह ऋषिकेश डिपो की एक बस हरिद्वार से रुड़की आ रही थी। जैसे ही बस रुड़की लक्सर हाईवे पर नगला इमरती से आगे एक पेट्रोल पंप के सामने पहुंची आगे चल रही एक बस को गलत साइड से ओवरटेक करने लगी।

बताया जा रहा है कि इस दौरान जैसे ही बस ने ओवरटेक किया तो सामने से आ रही दो बाइक और एक स्कूटी को अपनी चपेट में ले लिया। बस की चपेट में आकर तीनों वाहन दूर तक घिसटते चले गए। वहीं, चालक बस मौके पर छोड़कर फरार हो गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई जिससे जाम लग गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...उत्तराखंड: अब रोशनी से वन्यजीव नहीं होंगे परेशान, दून-दिल्ली एक्सप्रेसवे के एलिवेटेड रोड पर लगेगी खास लाइटें
विज्ञापन


सूचना मिलते ही सीओ नरेंद्र पंत और पुलिस बल मौके पर पहुंचा और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने तीनों घायलों को रुड़की के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने दो को मृत घोषित कर दिया। जबकि एक घायल को गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद लक्सर रुड़की मार्ग पर करीब एक घंटे तक जाम लग रहा। पुलिस ने बस और अन्य वाहनों को साइड में कर जाम खुलवाया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें