फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेतन नहीं मिला तो बैठक में रोडवेज परिचालक ने किया आत्मदाह का प्रयास, मचा हड़कंप

Mon, 16 Sep 2019 08:14 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भवाली (नैनीताल)
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन की भवाली डिपो में चल रही बैठक के बीच रानीखेत डिपो के परिचालक सतीश उपाध्याय ने आत्मदाह का प्रयास किया। इससे बैठक में खलबली मच गई। कर्मचारियों ने समझा-बुझाकर परिचालक को शांत किया।

विज्ञापन


रविवार को उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन की भवाली डिपो में बैठक चल रही थी। वक्ताओं ने निगम प्रबंधन पर कर्मचारियों को वेतन दिए बिना लगातार काम कराने का आरोप लगाया। इसी बीच, रानीखेत डिपो के परिचालक सतीश उपाध्याय ने आत्मदाह का प्रयास किया।

उसने कहा कि तीन माह से वेतन नहीं मिलने से बेहद परेशानी हो रही है। इस पर कर्मचारियों ने समझा-बुझाकर उसे शांत किया। कहा कि उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन के महामंत्री अशोक चौधरी ने न्यायालय में कर्मचारियों को वेतन देने के लिए याचिका लगाई है। सभी कर्मचारियों को उम्मीद है कि कोर्ट से जरूर न्याय मिलेगा। 
विज्ञापन


कुमाऊं के क्षेत्रीय अध्यक्ष एलडी पालीवाल ने कहा कि सोमवार को न्यायालय में वेतन संबंधी मामले में सुनवाई होनी है। इस दौरान शाखाध्यक्ष जावेद अली, नरेश पाल, सुधीर कुमार, अरुण सिंह, हेम बेलवाल, गंगा प्रसाद, पंकज जोशी, मनोज जोशी, मोहन असवाल, रूप किशोर सागर, लखविंदर सिंह, अमित नयाल, सुरेश चंद्र आर्य, मोहम्मद हसमत, पवन कुमार विद्यासागर, जीवन सिंह सूर्या, अनिल कुमार और सुरेंद्र सिंह आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें