फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Doiwala News: अचानक चालक ने खोया नियंत्रण, सीधे टोल प्लाजा के पिलर से टकराई यात्रियों से भरी रोडवेज की बस

Sat, 16 Nov 2024 11:48 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, डोईवाला (देहरादून)

सार

लच्छीवाला टोल बैरियर पर अचानक चालक द्वारा नियंत्रण खो देने से बस सीधे पोल से टकरा गई। हादसे में चोटिल यात्रियों को उपचार दिया जा रहा है।
विज्ञापन
रोडवेज बस की टक्कर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डोईवाला लच्छीवाला टोल बैरियर के पास देहरादून से आ रही रोडवेज की बस पिलर से टकरा गई। जिसमें जिससे बस में सवार यात्रियों को चोट आई। पुलिस ने बताया कि रोडवेज की बस सुबह देहरादून से मुरादाबाद की ओर जा रही थी।

विज्ञापन


अधिकांश सवारियां मुरादाबाद जाने के लिए बैठी थी। लच्छीवाला टोल बैरियर पर अचानक चालक द्वारा नियंत्रण खो देने से बस सीधे पोल से टकरा गई। जिससे अफरातफरी मच गई।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: सीएम ने सड़क दुर्घटना सुरक्षा नियमावली बनाने के दिए निर्देश, जल्द गठित होगी विशेषज्ञों की समिति

टोल बैरियर पर मौजूद आपातकालीन वाहन से तत्काल लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उपचार के लिए लाया गया। पुलिस ने बताया कि टक्कर लगने से यात्रियों को मामूली चोटे लगे हैं, जिनको उपचार दिया जा रहा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें