एसओ डीएस नेगी ने बताया कि महिला की पहचान हरिद्वार के ज्वालापुर निवासी 37 वर्षीय विजय लक्ष्मी पत्नी सुरेश कश्यप के रूप में हुई। महिला का मायका माजरी माफी शिव नारायण विहार जोगीवाला क्षेत्र में है।
रोडवेज बस को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। बस का चालक मौके से फरार हो गया था। उसकी तलाश की जा रही है। महिला के शव को दून अस्पताल मोर्चरी में रखा गया है। परिजनों को भी हादसे की सूचना दे दी गई है। बताया कि दुर्घटना का कारण ओवर स्पीड या ओवटेक हो सकता है। इसकी जांच की जा रही है।