फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: सड़कों पर मलबा आने से 50 गांवों की आवाजाही प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन



पहाड़ी दरकने से जगह-जगह आया मलबा

किसानों की नकदी फसलें समय पर नहीं पहुंच सकी मंडी



जौनसार बावर क्षेत्र में मलबा आने से आए दिन सड़कें बंद हो रही हैं। शुक्रवार को जगह-जगह मलबा आने से लोनिवि खंड साहिया, चकराता और पीएमजीएसवाई खंड कालसी के अंतर्गत 14 सड़कें बंद हो गईं। हालांकि देर शाम तक अधिकांश सड़कों पर वाहनों की आवाजाही बहाल हो गई।



शुक्रवार की सुबह जगह-जगह मलबा आने से चकराता-लाखामंडल, हरिपुर-कोटी-मीनस, टुंगरा संपर्क मार्ग, रोटा खड्ड-अटाल, टिपराड़ मोटर मार्ग, क्यारापुल-कोटा-म्यूंडा, नीनूस मोटर मार्ग, टाइगर फॉल मोटर मार्ग, रागयी-कुल्हा मोटर मार्ग, शंभू की चौकी पंजिया, जगथान मोटर मार्ग, प्यूनल मोटर मार्ग, ध्वैरा-देऊ मोटर मार्ग, कोठा बैंड-सैंज चंदोऊ समेत 14 सड़कें बंद हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी वजह से करीब 50 गांवों की आवाजाही प्रभावित हुई। किसानों की नकदी फसलें भी समय पर मंडी नहीं पहुंच सकी। कई जगहों पर ग्रामीण पैदल दूरी नापकर गंतव्य तक पहुंचे। लोनिवि खंड चकराता के अधिशासी अभियंता एलके गोयल ने बताया कि पहाड़ियों के दरकने से बार-बार मलबा सड़कों पर आ रहा है। जिस कारण परेशानी हो रही है। अधिकांश सड़कों पर वाहनों की आवाजाही बहाल करा दी गई है। कुछ सड़कों पर अधिक मलबा आया है। जिन्हें खोलने का लगातार प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें