यह होंगे टीम इंडिया के धुरंधर
इंडिया लीजेंड्स के कप्तान सचिन तेंदुलकर समेत टीम में युवराज सिंह, इरफान पठान, यूसुफ पठान, मनप्रीत सिंह ग्रेवाल, सुरेश रैना, मुनाफ पटेल, नमन ओझा, विनय कुमार, राजेश पंवार, सुब्रमण्यम बद्रीनाथ, स्टुअर्ट बिन्नी, राहुल शर्मा, प्रज्ञान ओझा, अभिमन्यु मिथुन और हरभजन सिंह होंगे।
टिकटों की कीमत हुई कम
उत्तराखंड के क्रिकेट प्रेमियों का जोश देख आयोजकों की ओर से टिकटों की कीमतों पर कमी की गई है। जयदीप ने बताया कि इंडिया लीजेंड्स के दो मुकाबलों के लिए टिकटों की कीमत 500 रुपये तय की गई है। जबकि अन्य मैचों के लिए टिकट की कीमत 300 रुपये होगी। इससे पहले इंडिया के मैच के लिए टिकटों की कीमत एक हजार से लेकर दो हजार रुपये तक थी। टिकट बुक माय शो के माध्यम से बुक किए जा सकते हैं। रविवार को होने वाले दोनों मुकाबले एक ही टिकट पर देखे जा सकते हैं।
टीवी पर देख सकेंगे मैच
सीरीज के सभी मुकाबले आईपीएल की तरह ही दो समय पर खेले जाएंगे। जिस दिन एक मैच खेला जाएगा, उस दिन मैच शाम 7:30 बजे से शुरू होगा और जिस दिन दो मैच होंगे उस दिन का पहला मुकाबला दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा। इस मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट आप कलर्स सिनेप्लेक्स, कलर्स सिनेप्लेक्स सुपरहीट्स और स्पोर्ट्स 18 पर देख सकते हैं। इन मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियो टीवी और वूट पर उपलब्ध होगी।