क्रिकेट प्रेमियों को सताई धोनी की याद
मैच के दौरान क्रिकेट प्रेमियों को महेंद्र सिंह धोनी की याद सताई। स्टेडियम में दर्शकों ने मिस यू धोनी के पोस्टर दिखाए, जबकि इंडियन खिलाड़ी के हर एक शॉट पर दर्शकों ने जमकर तालियां बजाईं।
मोबाइल की टॉर्च जलाकर किया गया स्वागत
मैच के 12वें ओवर में युवराज और बिन्नी की जोरदार साझेदारी का स्वागत क्रिकेट प्रेमियों ने एक साथ अपने-अपने मोबाइल की टार्च जलाकर किया। एक साथ हजारों की संख्या में मोबाइल की टार्च जलने से स्टेडियम का दृश्य देखने लायक था। हर क्रिकेट प्रेमी इस क्षण को अपने कैमरे में कैद करने में जुट गया। ऐसा ही नजारा इंग्लैंड के विकेट गिरने पर भी देखा गया।
इंडिया लीजेंड्स में यह रहे खिलाड़ी
इंडिया लीजेंड्स- सचिन तेंदुलकर (कप्तान), नमन ओझा, सुरेश रैना, युवराज सिंह, इरफान पठान, यूसुफ पठान, स्टुअर्ट बिन्नी, प्रज्ञान ओझा, राजेश पंवार, राहुल शर्मा और मनप्रीत गोनी टीम में हैं।
इंग्लैंड लीजेंड्स में यह रहे खिलाड़ी
इयान बेल (कप्तान), जेम्स टिंडल, टिम एम्ब्रोस, फिल मस्टर्ड, रिक्की क्लार्क, दिमित्री मस्कारेनहास, क्रिस ट्रेमलेट, स्टीफन पैरी, जेड डर्नबैक, क्रिस शॉफिल्ड और स्टुअर्ट मीकर रहे।