Iदून विश्वविद्यालय में सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के बारे में जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। मंगलवार को कार्यशाला में विवि की कुलपति प्रो. सुरेखा डंगवाल ने कहा, युवाओं को ट्रैफिक नियमों का पालन तो करना ही चाहिए, साथ ही वाहन चलाते समय गति पर ध्यान देना आवश्यक है।
I
Iउन्होंने कहा कि आज सीमा से अधिक गति में चल रहे वाहनों के कारण पैदल चलने वाले नागरिकों को भी असुरक्षा महसूस होती है और कई बार अत्यधिक गति भीषण दुर्घटनाओं का कारण बनती है। हम सबके बेहतर कल के लिए सड़क सुरक्षा महत्वपूर्ण है। मनोवैज्ञानिक अंजलि असवाल ने छात्रों को सड़क सुरक्षा के नियमों और प्रमुख सड़क दुर्घटनाओं के लिए जिम्मेदार ड्राइवरों के मनोविज्ञान के बारे में जानकारी दी। कहा, युवाओं की भागीदारी से हमें विश्वास है कि सड़क दुर्घटनाओं को कम करने में मदद मिलेगी और सड़कों पर वाहनों से होने वाली मृत्यु दर घटेगी। इस मौके पर जसबीर बर्त्वाल, विनोद असवाल, डॉ. वैशाली, डॉ. राजेश भट्ट, धीरज कुमार आदि मौजूद रहे।I