- सीएम धामी ने किया परिवहन विभाग के कैलेंडर का विमोचन
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बृहस्पतिवार को परिवहन विभाग के सड़क सुरक्षा जागरुकता कैलेंडर का विमोचन किया। इसमें प्रदेश के स्कूली छात्रों की कला नजर आएगी।
इस वर्ष विभाग ने कैलेंडर की पहुंच बढ़ाने के मकसद से तीन तरह के कैलेंडर छपवाए हैं। इनमें 12 संदेश वाले वॉल एवं डेस्क कैलेंकडर, 10 गोल्डन रूल वाले वॉल कैलेंडर शामिल हैं। 10 हजार कैलेंडर विभिन्न जिलों के माध्यम से बंटवाए जा रहे हैं ताकि अधिक से अधिक लोगों तक सड़क सुरक्षा का संदेश जा सके। विमोचित किए गए कैलेंडर में हेलमेट, मोबाइल फोन, ओवर लोडिंग, ओवर स्पीडिंग, जेब्रा क्रॉसिंग, सीट बेल्ट, स्टंटिंग, नशे की हालत में वाहन संचालन एवं सड़क सुरक्षा नियमों का अनुपालन संबंधी स्लोगन लिखे गए हैं। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, सुबोध उनियाल, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, विधायक सविता कपूर, उमेश शर्मा काऊ, खजानदास, अपर सचिव रीना जोशी, अपर परिवहन आयुक्त सनत कुमार सिंह, उपायुक्त सुनील शर्मा, आरटीओ प्रवर्तन डॉ. अनीता चमोला, आरटीओ प्रशासन संदीप सैनी समेत अधिकारी मौजूद रहे।