फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: छह माह पहले चार लाख से बनी सड़क पानी में बही

विज्ञापन
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग की लापरवाही के चलते सभावाला ग्राम सभा में छह माह पूर्व बनाई गई सड़क बरसाती नाले में आए पानी के तेज बहाव में बह गई। ग्रामीणों ने प्रशासन और विभाग से जल्द से जल्द सड़क और सुरक्षा दीवार के निर्माण की मांग की है।
विज्ञापन




लोनिवि ने करीब छह महीने पहले सभावाला ग्राम सभा में शीतला माता मंदिर की ओर जाने के लिए चार लाख रुपये के बजट से 200 मीटर सड़क का निर्माण किया था। सड़क के किनारे से एक बरसाती नाला बहता है। बरसाती नाला जब उफान पर होता है तो भू-कटाव की संभावना बनी रहती है। लेकिन जब विभाग के इंजीनियरों ने सड़क निर्माण की कार्ययोजना तैयार की तो सुरक्षा दीवार की जरूरत नहीं समझी।

ग्राम प्रधान प्रतिनिधि नफिशुदीन ने बताया कि सड़क के सुरक्षा दीवार का निर्माण भी बहुत जरूरी था। सुरक्षा दीवार न होने के कारण ही सड़क बही है। उन्होंने कहा कि यह सीधे तौर पर लोक निर्माण विभाग की लापरवाही है। उन्होंने कहा कि सड़क के बहने के कारण ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन


स्थानीय ग्रामीण नितिन सिंघल, संजय, शाहिल, राजू, सोनू, रिजवान, अफजल, सुभाष आदि ने प्रशासन और विभाग से जल्द से जल्द सड़क के निर्माण की मांग की है। वहीं लोनिवि सहायक अभियंता शक्ति आर्य ने बताया कि जिला योजना के तहत सड़क का निर्माण कार्य किया गया है। केवल सड़क निर्माण कार्य को स्वीकृति मिली थी, इसमें सुरक्षा दीवार शामिल नहीं थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें