सेलाकुई। नगर पंचायत के वार्ड नंबर एक स्थित मधु विहार क्षेत्र में लंबे समय से लंबित सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। सड़क निर्माण शुरू होने से स्थानीय लोगों में खुशी का वातावरण बना हुआ है
सड़क निर्माण का शुभारंभ करते हुए विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने कहा क्षेत्र के विकास के लिए आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा सड़क बनने से लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और क्षेत्र के समग्र विकास को नई गति मिलेगी। इस अवसर पर वार्ड सभासद विनोद कुमार सिद्धू ने वार्ड वासियों को जन समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन भी दिया। इस अवसर पर प्रेम सिंह, मदन जदली, रंजीत बिष्ट, राजीव, शशांक, राम सिंह रावत, शमशेर बिष्ट, रीना रावत सहित अन्य क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।