फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारी बर्फबारी ने बनाई रास्तों पर 'दीवार'

Sun, 01 Feb 2015 08:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, त्यूनी
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड में भारी बर्फबारी के बीच बंद हुए त्यूनी-चकराता मोटर मार्ग को शनिवार को छोटे वाहनों के लिए खोल दिया गया। आवाजाही बहाल होने पर लोगों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन


वहीं, वन विभाग के चार मोटर मार्गों पर अब भी आवाजाही ठप है। जिसके चलते 30 गांवों की आवाजाही मुश्किल बनी हुई है।

बृहस्पतिवार को बर्फबारी के बीच पीडब्ल्यूडी अंतर्गत त्यूनी-चकराता मोटर मार्ग समेत वन विभाग के अधीन लोखंडी-पिपारा-मीनस, लोखंडी-बुधेर, लोखंडी-लोहारी, चकराता-देववन मोटर मार्ग बंद हो गए थे।

जिसमें से विभाग ने शनिवार को त्यूनी-चकराता मोटर मार्ग को छोटे वाहनों के लिए खोल दिया। मार्ग के बंद होने से लोगों को चकराता पहुंचने के लिए वाया क्वानू 25 किलोमीटर का अतिरिक्त सफर तय करना पड़ रहा था।
विज्ञापन


पीठ पर लादकर पहुंचा रहे रसद
वन विभाग अंतर्गत मार्गों पर आवाजाही बहाल न होने से लोगों के सामने रोजमर्रा की वस्तुएं गांव तक पहुंचाने का संकट खड़ा हो गया है। उन्हें पहाड़ी पगडंडियों के रास्ते पीठ पर लादकर वस्तुएं गांव तक पहुंचानी पड़ी रही है। वन विभाग अंतर्गत चार मार्ग बंद होने से ठारठा, कुनवा, पिंगुवा, गोरछा, नौरा, उटेड़ा, बेगी, बागड़ी, बुल्हाड़, डीडा समेत 30 गांव को आवाजाही में खासा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें