II
मसूरी की सड़कों पर निर्माण सामग्री रखने की अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया पालिका प्रशासन
I
I
I
Iशहर की सड़कों पर अवैध तरीके से निर्माण सामग्री रखने वालों के खिलाफ नगर पालिका प्रशासन सख्त हो गया है। शनिवार को कैमल बैक रोड पर डाली गई रोड़ी-बजरी जब्त कर ली। तीन यूटिलिटी बजरी जैसे ही ढोई गई तो शहर के दूसरे इलाकों में सड़क पर निर्माण सामग्री रखने वाले सामग्री समेटते नजर आए। बता दें कि अमर उजाला ने शनिवार को मसूरी की गलियों और मार्गों की कर दी दुर्दशा शीर्षक से खबर प्रमुखता से प्रकाशित की थी जिससे पालिका प्रशासन हरकत में आया है।
I
I
I
Iकैमल बैक रोड पर पालिका की जेसीबी पहुंची। पालिका प्रशासन ने सड़क पर रखी बजरी यूटिलिटी के माध्यम से जब्त कर ली। सड़क पर बजरी रखने वालों के खिलाफ चालान की कार्रवाई भी की गई। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी राजेश नैथानी ने बताया कि अमर उजाला की खबर का संज्ञान लेते हुए शहर की कैमल बैक रोड पर रखी बजरी चार घन मीटर जब्त कर आईडीएच के पास भेज दी गई। साथ ही दो हजार रुपये का चालान भी किया। सोमवार को बड़ा अभियान चलाया जाएगा।I