फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: आशारोड़ी में पुलिस मुठभेड़ में एक इनामी समेत चार बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
I
विज्ञापन

II
I
I
I
I-पांच हजार रुपये के इनामी बदमाश फिल्टर के खिलाफ दर्ज हैं 11 मुकदमे
I
I-जवाबी कार्रवाई में दो बदमाशों को लगी गोलियां, अस्पताल में इलाज जारी
I
Iआशारोड़ी में चेकिंग के दौरान पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। बदमाशों की फायरिंग में एक सिपाही को गोली लग गई। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने गोलियां चलाई तो दो बदमाश घायल हो गए। इनमें एक के एक पैर में और दूसरे के दोनों पैरों में गोली लगी। मौके से पुलिस ने चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। एक बदमाश के खिलाफ विभिन्न जिलों में 19 मुकदमे दर्ज हैं। अन्य बदमाशों के आपराधिक इतिहास की जानकारी भी की जा रही है।
I
Iएसएसपी अजय सिंह ने बताया कि पुलिस बृहस्पतिवार देर रात आशारोड़ी चेकपोस्ट पर चेकिंग कर रही थी। इस दौरान एक हरियाणा नंबर की कार को रोकने का प्रयास किया तो वह जंगल की ओर मुड़ गई। मौके पर मौजूद पुलिस ने कार का पीछा किया तो वहां से दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया। जबकि, दो बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर जंगल की ओर भाग गए। मौके से पकड़े गए बदमाशों के पास से तमंचा, कारतूस और चाकू बरामद हुए। पुलिस ने वहां से भागे दोनों बदमाशों को पकड़ने के लिए कांबिंग शुरू कर दी। इस बीच बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी जिसमें पुलिस के सिपाही के पैर में गोली लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
Iपुलिस ने जवाबी कार्रवाई की तो एक बदमाश के एक पैर और दूसरे बदमाश फैजान उर्फ फिल्टर के दोनों पैरों में गोली लगी। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी फैजान के खिलाफ पशु क्रूरता और तस्करी के मुकदमे दर्ज हैं। फैजान मूल रूप से सहारनपुर के फतेहपुर थाना क्षेत्र के गंदेवड़ा गांव का रहने वाला है। उसके ऊपर पांच हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया है। जवाबी कार्रवाई में फैजान का भाई एहसान घायल हुआ है। जबकि, दो अन्य बदमाशों के नाम समीम निवासी गंदेवड़ा, फतेहपुर, सहारनपुर और अमजद निवासी मेहूवाला पटेलनगर देहरादून हैं। इनके पास से भी तमंचे और कारतूस बरामद हुए हैं।I
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें