फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना के घायल ने उपचार के दौरान तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिया। चकराता-लाखामंडल मोटर मार्ग पर हुई सड़क दुर्घटना के एक घायल ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। उसकी मौत से गांव में मातम छा गया है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन

बीते बृहस्पतिवार की सुबह मोटर मार्ग पर ग्वासा पुल के पास एक बाइक और यूटिलिटी की आमने-सामने की टक्कर हो गई थी। इससे बाइक सवार दिनेश शर्मा (35) पुत्र प्रताप दत्त शर्मा और परमानंद (60) पुत्र नागचंद शर्मा दोनों निवासी उपरोली गंभीर रूप से घायल हो गए थे। आनन-फानन में दोनों को उपचार के लिए 108 एंबुलेंस सेवा से सीएचसी चकराता में भर्ती कराया गया था। यहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया था। देर शाम को देहरादून स्थित श्रीमहंत अस्पताल में उपचार के दौरान परमानंद ने दम तोड़ दिया। उनकी मौत के बाद से घर में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें