फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag: भीरी-ककोला मोटर मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरी कार; तीन की मौत

Thu, 23 Apr 2026 08:55 AM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग

सार

कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। इस दर्दनाक वाहन हादसे में तीन युवकों की जान चली गई।  
विज्ञापन
कार खाई में गिरी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रुद्रप्रयाग जिले के भीरी-ककोला मोटर मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। भीरी से औरिंग की ओर जा रहा वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 250 मीटर नीचे गहरी खाई में गिर गया। सूचना मिलते ही कोतवाली ऊखीमठ पुलिस और एसडीआरएफ की टीम तत्काल मौके पर पहुंची।

विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक मनोज नेगी और एसडीआरएफ पोस्ट अगस्तमुनि से उपनिरीक्षक धर्मेंद्र पंवार के नेतृत्व में जवानों ने रात के अंधेरे में खाई में उतरकर संयुक्त रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। सवार तीनों लोगों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। कड़ी मशक्कत के बाद दो शवों को बाहर निकाल लिया है, जबकि तीसरे शव को निकालने का प्रयास किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: स्कूलों के लिए मानक प्राधिकरण का किया जाएगा गठन, नया ड्राफ्ट बनेगा, फीस की मनमानी पर लगेगी रोक

हादसे में मृतकों की पहचान नवीन सिंह (30 वर्ष), अंशुल (28 वर्ष) और अमित सिंह (35 वर्ष) के रूप में हुई है। सभी रुद्रप्रयाग जिले के निवासी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें