युवक जिला बिलासपुर के घुमारवीं का रहने वाला है।
टिहरी में चंबा के पास एक कार गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में एक की मौत होने की खबर है।
रविवार को देर शाम चंबा के पास कार खाई में जा गिरी। दुर्घटना में कार सवार नितिन की मौत हो गई। वह ग्राम कुंठा का रहने वाला था।
वहीं, कोटद्वार में कार हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई और एक किशोरी घायल हो गई।
रविवार को कोटद्वार में नजीबाबाद-कीरतपुर के पास एक कार हादसे का शिकार हो गई। जिसमें पिता, पुत्र और मां की मौत हो गई। कार सवार एक किशोरी को गंभीर चोट आने की खबर है।
घायल किशोरी को अस्पताल ले जाया गया है। बताया गया कि कार सवार सभी लोग एक ही परिवार के थे।