फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू डंपर ने दो मोपेड सवारों को मारी टक्कर, एक की मौत

Tue, 22 Aug 2017 10:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
कार में लगी आग - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
लक्सर ओवरब्रिज के समीप बेकाबू होकर एक डंपर ने दो अलग-अलग मोपेड सवारों को चपेट में ले लिया। हादसे में मोपेड सवार पांच लोग जख्मी हो गए, जबकि उपचार के दौरान एक की मौत हेा गई। 
विज्ञापन


दुर्घटना के दौरान मोपेड के साथ ही डंपर में भी आग लग गई। इससे हड़कंप मच गया। आरोपी डंपर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया, जबकि मोपेड सवार घायलों को लोगों ने अस्पताल पहुंचाया। 

घटनाक्रम के अनुसार मंगलवार को शाम करीब चार बजे हरिद्वार की ओर से आ रहा डंपर ने लक्सर ओवरब्रिज के समीप बेकाबू होकर दो मोपेड सवारों को चपेट में ले लिया। एक मोपेड पर तीन लोग सवार थे, जिसमें मुंडाखेड़ा निवासी इरशाद और उसकी पत्नी इशरत तथा बेटा आरिफ शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपचार के दौरान हुई एक की मौत

कार में लगी आग - फोटो : amar ujala
इसमें बेटे आरिफ की हालत खराब होने पर उसे हायर सेंटर भेजा गया, लेकिन उपचार के दौरान ही उसकी मौत हो गई, जबकि दूसरे मोपेड पर शेरअली पुत्र शराफत और तोय्यब पुत्र शेरअली सवार थे जो सुल्तानपुर निवासी थे और लक्सर की ओर जा रहे थे। हादसे में दोनों ही जख्मी हो गए।

 सूचना पर पुलिस पहुंची, लेकिन इससे पहले ही आरोपी डंपर चालक मौके से फरार हो गया, जबकि घायलों को लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने डंपर को कब्जे में ले लिया है। साथ ही आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें