फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा, मैक्स खाई में गिरने से पांच लोगों की मौके पर मौत

Tue, 03 Apr 2018 07:40 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
accident
विज्ञापन

सोमवार अपराह्न करीब चार बजे कर्णप्रयाग से नैनीसैंण जा रहा एक टैक्सी वाहन आईटीआई (कर्णप्रयाग) के पास अनियंत्रित होकर सीधे पिंडर नदी किनारे जा गिरा। खड़ी चट्टान होने के चलते वाहन में सवार चार की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक घायल ने रेसक्यू करते समय दम तोड़ा। मृतकों में तीन कंडारा और दो जस्यारा गांव के थे।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक सोमवार अपराह्न करीब चार बजे कर्णप्रयाग से वाहन चालक मनवीर सिंह अपने साथ चार अन्य दोस्तों को बैठाकर नैनीसैंण के लिए चल पड़ा। लेकिन करीब एक किमी आगे आईटीआई के पास वाहन अनियंत्रित होकर करीब 150 मीटर नीचे पिंडर नदी किनारे जा गिरा।

खड़ी चट्टान होने के चलते वाहन में सवार चार लोगों ने मौके पर दम तोड़ दिया। जबकि चालक मनवीर की हल्की सांस चल रही थी। इस दौरान कुछ युवक खड़ी चट्टान से नीचे उतरे तो सामने की ओर पाडली से भी तीन युवा नदी पार कर घटनास्थल पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

मृतकों की सूची

डेमो - फोटो : डेमो
सूचना पर प्रभारी थानाध्यक्ष आशीष रबियान, तहसीलदार विपिन चंद्र पंत, पुलिस, एसडीआरएफ के जवान मौके पर पहुंचे। करीब आधे घंटे बाद गौचर से आईटीवीपी का दल भी मौके पर पहुंचा। इस दौरान घायल मनवीर का रेसक्यू किया गया। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही मनवीर ने दम तोड़ दिया।

मृतकों की सूची
-मनवीर सिंह 35 पुत्र स्व जोध सिंह निवासी कंडारा
-जनक पुंडीर 32 पुत्र दरवान सिंह जस्यारा
-देवेंद्र पुंडीर 30 पुत्र जगदीश सिंह जस्यारा
-खुशहाल सिंह 43 पुत्र जयकृत कंडारा
-सचिन कुमार 20 पुत्र बीरेंद्र सिंह कंडारा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें