फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा, सात की मौत

Tue, 21 Apr 2015 09:04 AM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड में अल्मोड़ा-बागेश्वर मार्ग पर काफलीगैर के पास यात्रियों से भरी सूमो सोमवार तड़के खाई में गिर गई। हादसे में चालक सहित सात यात्रियों की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


मृतकों में एक शिक्षक, एक फौजी और चालक भी शामिल है। घायलों में एक को हल्द्वानी रेफर किया गया है। सेना के एक जवान का रानीखेत अस्पताल में, अन्य दो का इलाज बागेश्वर जिला अस्पताल में चल रहा है। आशंका है कि चालक को झपकी आने से हादसा हुआ।

टाटा सूमो संख्या यूके 02 टीए-0597 रविवार रात हल्द्वानी से यात्रियों को लेकर बागेश्वर के लिए चली थी। सोमवार तड़के करीब चार बजे अल्मोड़ा ताकुला मार्ग पर काफलीगैर में हनुमान मंदिर के पास जीप असंतुलित हो गई और डेढ़ सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी। स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन और 108 सेवा को हादसे की सूचना दी। 108 से घायलों को जिला अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन


दुर्घटना में पांच लोगों की मौके पर मौत हो गई। हादसे में छह लोग घायल हुए थे, उनमें गंभीर रूप से घायल अमित और देवेंद्र को हल्द्वानी के लिए रेफर किया गया, अमित की रास्ते में मौत हो गई। एक अन्य की मौत वहीं जिला अस्पताल में हो गई।

पढ़िए, मृतकों और घायलों की पूरी सूची

प्राथमिक उपचार के बाद उमेद सिंह शाही को रानीखेत के सैनिक अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। आरिफ और संतोष का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। मृतकों में सुखरौ (कोटद्वार) निवासी सुभाष चंद्र कपकोट में शिक्षक थे। गोकुल सिंह चौहान नगा रेजिमेंट के 26 राष्ट्रीय राइफल में तैनात थे, वह छुट्टी में घर आ रहे थे। घायल उमेद सिंह शाही कुमाऊं रेजीमेंट में तैनात हैं।

मृतकों के नाम, पते
महेश भट्ट 40 वर्ष, पुत्र नरोत्तम भट्ट, भागीरथी (बागेश्वर)
सुभाष चंद्र 34 वर्ष, पुत्र ऋषिराज, सुखरौ (कोटद्वार)
यश मेहता 20 वर्ष, पुत्र मोहन सिंह मेहता, असौं (बागेश्वर)
दिनेश चंद्र 38 वर्ष, पुत्र धर्मानंद, कफल्टनिया गाड़गांव  (बागेश्वर)
बबलू (चालक) 21 वर्ष पुत्र मनोहर सिंह दानू, मूल रूप से थल हाल बागेश्वर
गोकुल सिंह चौहान 38 वर्ष पुत्र विशन सिंह चौहान, चिड़ंग (बागेश्वर)
अमित 25 वर्ष पुत्र भगवत राम जीतनगर मंडलसेरा (बागेश्वर)

घायलों के नाम, पते
उमेद सिंह शाही 31 वर्ष पुत्र गोकुल सिंह शाही असौं ( कपकोट)
आरिफ 19 वर्ष पुत्र शाकिर हुसैन, निषाद मंडी जसपुर
संतोष 24 वर्ष पुत्र भगवत राम, कपकोट
देवेंद्र 26 वर्ष पुत्र तारा राम गंभीर भाकड़पंत कांडा
विज्ञापन

नींद से जागते ही हादसे की खबर

काफलीगैर में सुबह जिस वक्त हादसा हुआ, लोग गहरी नींद में सो रहे थे। जीप के गिरने की आवाज और घायलों की चीख-पुकार से वे जाग गए और घायलों की मदद के लिए दौड़ पड़े। जिस खाई में जीप गिरी थी वहां गदेरा भी था और इसी बीच बूंदाबांदी भी शुरू हो गई। जिसके चलते राहत कार्य में लोगों को परेशानी हुई।

पुलिस ने दिखाई तत्परता
झिरोली का थाना दुर्घटना स्थल के पास ही है। हादसे के तुरंत बाद ही वरिष्ठ उपनिरीक्षक मोहन चंद्र जोशी के नेतृत्व में पुलिस और स्थानीय लोग वहां पहुंचे। उन्होंने मृतकों के शवों और घायलों को खाई से निकाला।

झपकी बनी हादसे का कारण
स्थानीय लोगों के अनुसार हादसा ऐसे स्थान पर हुआ, जहां सड़क चौड़ी है। वाहन भी मात्र तीन साल पुराना है। घायलों के अनुसार हल्द्वानी से सवारियां भरकर जीप रविवार की रात साढे़ दस बजे रवाना हो गई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें