फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रेक फेल होने से जीप दुर्घटनाग्रस्त, नौ घायल, तीन की हालत गंभीर

Thu, 29 Jun 2017 08:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कर्णप्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
पाडली से कर्णप्रयाग जा रही जीप के ब्रेक फेल होने से जीप नाकोट के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें सवार नौ लोग घायल हो गए। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। इनमें तीन की हालात गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


कपीरी पट्टी के पाडली से कर्णप्रयाग आ रही जीप के नाकोट के समीप ब्रेक फेल हो गए। इस पर चालक ने जीप को पहाड़ी से टकरा दिया। हादसे में चालक लक्ष्मण सिंह (35) पुत्र गंगा सिंह निवासी पाडली, मनवर सिंह (33) पुत्र भवान सिंह निवासी खत्याड़ी, गोदांबरी देवी (35) पत्नी दीपक सिंह निवासी खत्याड़ी, मनवीर सिंह (43) पुत्र नरेंद्र सिंह निवासी खत्याड़ी, आरती देवी (21) पत्नी कुलदीप सिंह निवासी पाडली, प्रमिला देवी (25) पत्नी मनवर सिंह निवासी खत्याड़ी, पंकज नेगी (40) पुत्र मनवीर सिंह निवासी पाडली, आदिल (5) पुत्र कुलदीप सिंह निवासी पाडली और मयंक (6) पुत्र मनवर सिंह निवासी खत्याड़ी घायल हो गए।

उन्हें 108 सेवा से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। केंद्र के चिकित्साधीक्षक डा. राजीव शर्मा ने बताया कि घायलों में गोदांबरी देवी, पंकज नेगी और आदिल के सिर और पैरों पर गंभीर चोट होने के कारण हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। दुर्घटना की सूचना पर विधायक सुरेंद्र सिंह नेगी भी अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें