फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक पर लिफ्ट लेना पड़ा जान पर भारी

Tue, 13 May 2014 08:53 PM IST
अमर उजाला, सेलाकुई
विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक पर लिफ्ट लेना एक महिला की जान पर भारी पड़ गया। बाइक को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली ने टक्कर मार दी, जिससे महिला की मौत हो गई। घटना राजधानी दून के सहसपुर थाना क्षेत्र की है।
विज्ञापन


महिला की मौत से घर में मातम छा गया है। पुलिस ने महिला के पति की तहरीर पर ट्रैक्टर ट्राली चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

अमरेशा देवी (40) पत्नी आनंद निवासी मलूकावाला कोतवाली विकासनगर सेलाकुई स्थित एक कंपनी में काम करती थीं।

मंगलवार सुबह सात बजे वह घर से काम पर निकलीं। बताया जा रहा है कि रास्ते में उसने एक बाइक सवार से लिफ्ट ली। दून-पांवटा हाईवे पर रामपुर के समीप पीछे से आ रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक को टक्कर मार दी।

बाइक में पीछे बैठी अमरेशा देवी छिटक कर दूर जा गिरीं। महिला के सिर पर गंभीर चोट आई। बाइक सवार के साथ ही ट्रैक्टर ट्राली चालक भी मौके से फरार हो गया। आसपास के लोग महिला को सीएचसी सहसपुर ले गए।
विज्ञापन


जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष यशपाल ने बताया कि चालक मसूर पुत्र मीर हसन निवासी छोटा रामपुर को उसके घर से गिरफ्तार कर ट्रैक्टर ट्राली सीज कर दी है।
विज्ञापन


मजबूरी में काम करती थीं अमरेशा
अमरेशा के परिवार की माली हालत अच्छी नहीं है। उनकी तीन बेटियां और एक बेटा है। पति कारपेंटर है, लेकिन बीमारी के चलते इन दिनों वह काम नहीं कर पाते।

घर चलाने के लिए अमरेशा को भी मजबूरी में सेलाकुई स्थित एक कंपनी में काम करना पड़ा।

बीते माह की सात तारीख को ही अमरेशा देवी ने नौकरी शुरू की थी। सबसे बड़ी बेटी रेनू, आरती और बेटा रिंकू भी लांघा रोड स्थित कंपनी में काम करते हैं।

एक बेटी ऋतु 11वीं में पढ़ती है। बड़ी बेटी रेनू ने बताया कि घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। इसलिए मां ने भी काम पर जाना शुरू किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें