रामनगर में रविवार देर रात बोलेरो और डंपर की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई है। दोनों लोग मुरादाबाद के हैं।
जल गई दोनों गाडिय़ा
हादसा इतना जबरदस्त था कि दोनों गाड़ियां जल गई। बोलेरो यूके 07एयू 3578 रामनगर से काशीपुर की ओर जा रही थी। घटनास्थल पर मृतकों के परिजन पहुंच चुके हैं।
यह हादसा काशीपुर और रामनगर के बीच एनएच 121 पर हल्दुआ के पास हुआ।
हादसे में मरने वालों में विवेक गुप्ता पुत्र कृष्णदेव गुप्ता, प्रकाश नगर, लाइन पार, मुरादाबाद और लव कुमार पुत्र रणवीर सिंह, ग्राम - बट्टावाली, मुरादाबाद हैं।