फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कैम्प वैन पलटी, दो डाक्टरों सहित पांच घायल

Thu, 20 Mar 2014 09:53 PM IST
अमर उजाला, ऊखीमठ/गुप्तकाशी
विज्ञापन
विज्ञापन
फाटा स्थित स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित मेडिकल कैंप में जा रही डाक्टरों की वैन केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बीस मीटर नीचे खाई में गिर गई।
विज्ञापन


पढ़ें, महाराज और बहुगुणा को साधने में लगे हरीश

दुर्घटना में दो डाक्टरों सहित पांच लोग घायल हो गए। सभी को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रैफर कर दिया गया।

कैंप लगाने जा रहे थे
मालूम हो कि प्रदेश सरकार द्वारा राजकीय सचल चिकित्सा सेवा (विश्व बैंक पोषित) के तहत क्षेत्रों में जाकर उपचार किया जाता है। इसका जिम्मा एक संस्था को दिया गया है। बृहस्पतिवार को फाटा अस्पताल में कैंप लगना था।

पढ़ें, प्रापर्टी डीलर हत्याकांड: जमीन थी खूनी जंग की जड़

फाटा में अस्पताल केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग से ऊपर की ओर है। यहां गुप्तकाशी की ओर से जाने वाले वाहन सीधे ऊपर नहीं चढ़ पाते हैं। वाहन सोनप्रयाग की दिशा से चलकर अस्पताल तक पहुंच पाते हैं। इसलिए वाहन चालक थोड़ा आगे ले गया। बैक करते समय वाहन अनियंत्रित होकर नीचे खेतों में लुढ़क गया।
विज्ञापन


घायल जिला अस्पताल रेफर
हादसे में स्त्री रोग विशेषज्ञ खिला पांगती, फिजीशियन डा. एके अग्रवाल, सेवा के समन्वयक गजेंद्र चौधरी, स्टाफ नर्स आईशा और वाहन चालक रमेश नेगी घायल हो गए।
विज्ञापन


घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेज दिया गया। गौरीकुंड भ्रमण पर पहुंचे स्वास्थ्य महानिदेशक डा. जीसी जोशी और सीएमओ डा. केडी शर्मा ने भी घायलों का हालचाल पूछा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें