शिमला बाइपास मार्ग पर तेज बहाव के पानी को पार करती एक कार। स्रोत जागरूक पाठक
- फोटो : स्वतंत्रता दिवस पर कोतवाल को सम्मानित करता अवैध असलहे रखने का आरोपी।
भारी बारिश के चलते पछवादून में नदी-नाले उफान पर आ गए। कई क्षेत्रों में जलभराव हो गया। शिमला बाईपास मार्ग की सड़क पर बने बरसाती नालों के रपटों को पार करने में वाहन सवारों को मुसीबतों का सामना करना पड़ा। शनिवार की देर रात से शुरू हुई बारिश का क्रम रविवार दोपहर एक बजे तक जारी रहा। इसके चलते पछवादून की प्रमुख यमुना और टोंस का जलस्तर बढ़ गया। यमुना में पानी का अनुमान इसी बात से लगाया जा सकता है कि नदी कई साल के बाद दोनों किनारों से सटकर बहती हुई दिखाई दी। पछवादून की मुख्य आसन नदी में भी पानी अधिक हो गया। ऐसी ही स्थिति क्षेत्र के रुद्रपुर गांव के पास से बहने वाली बरसाती नदी गोहना, सेलाकुई में स्वारना व शिमला बाईपास मार्ग पर बहने वाले बरसाती नालों की रही। बरसाती नदियों व नालों में तेज बहाव का पानी आने से लोगों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वाहन सवार बमुश्किल पानी के बहाव को पार करके सड़कों पर आगे बढ़ते दिखाई दिए। उधर, लगातार बारिश के चलते विकासनगर के मुस्लिम बस्ती, सिंगरा काॅलोनी, भट्टा रोड, सिनेमा गली, काॅलेज रोड, पंजाबी कालोनी आदि क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति बनी रही। हरबर्टपुर, सहसपुर व सेलाकुई में भी कई स्थानों पर जलभराव की समस्या ने लोगों को परेशान किया। ढकरानी निवासी रियाज अली, भीमावाला निवासी राहुल राठौर, जस्सोवाला निवासी गुलफाम जान ने बताया कि बारिश से सड़कों को भी नुकसान हुआ है। संवाद
शिमला बाइपास मार्ग पर तेज बहाव के पानी को पार करती एक कार। स्रोत जागरूक पाठक- फोटो : स्वतंत्रता दिवस पर कोतवाल को सम्मानित करता अवैध असलहे रखने का आरोपी।