फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुरु हो गया गंगा की लहरों पर 'रोमांच' का खेल

Thu, 26 Sep 2013 10:03 PM IST
अमर उजाला, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषिकेश में बीते सप्ताह से गंगा में रिवर राफ्टिंग की गतिविधियां शुरू हो गई हैं। हालांकि इसके लिए पर्यटकों की आमद अभी काफी कम है।
विज्ञापन


फिलहाल प्रतिदिन दस से 20 राफ्टें ही नदी में उतर पा रही हैं। इस कारोबार से जुड़े व्यवसायी जल्द स्थिति में सुधार की उम्मीद लगाए बैठे हैं।

व्हाइट वाटर राफ्टिंग एडवेंचर
15 सितंबर से नया राफ्टिंग सत्र शुरू हो गया है। बीते सप्ताह से गंगा में छुटपुट शुरू हुई व्हाइट वाटर राफ्टिंग एडवेंचर गतिविधियां अभी जोर पकड़ती नहीं दिख रहीं।

इसका कारण राफ्टिंग के शौकीन पर्यटकों की कमी बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि इन दिनों बमुश्किल 50 से 60 लोग ही राफ्टिंग के लिए आ रहे हैं।

कम उतर रही राफ्ट
जिससे कई कंपनियों की राफ्ट सप्ताह में एक या दो बार ही गंगा में उतर पा रही हैं। पर्यटकों की कमी के कारण यह तय है कि इस बार बीचकैंपों की गतिविधियां भी देर से शुरू होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


राफ्टिंग कारोबारी डीसी जोशी, देवेंद्र सिंह रावत, दिनेश कठैत, राज सिंह, जीतपाल, सुनील सकलानी आदि का कहना है कि पर्यटकों की संख्या में बढ़ोत्तरी के बाद ही राफ्टिंग और कैंपिंग में तेजी आएगी। जिसमें अभी हफ्ता, दस दिन का समय लग सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें