फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: चौथे बड़े मंगल पर हुए अनुष्ठान, किया सुंदरकांड का पाठ

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्येष्ठ माह के चौथे बड़े मंगल को शहर के विभिन्न मंदिरों में अनुष्ठान हुए। सुंदरकांड के पाठ के साथ ही मंदिरों में पूजा-अर्चना कर भक्तों को प्रसाद बांटा गया। घंटाघर स्थित प्राचीन शिव मंदिर में ज्येष्ठ माह के चौथे बड़े मंगल और पद्मिनी एकादशी पर्व मनाया गया। यहां हनुमान चालीसा और हनुमान अष्टक का पाठ किया गया। इसके बाद भंडारे का आयोजन कर भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया।बजरंग दल के प्रांत मिलन प्रमुख विकास वर्मा ने कहा कि इस बार मंगलवार पर बड़ा मंगलवार और पद्मिनी एकादशी तिथि का एक साथ मिलन हो रहा है जो आध्यात्मिक दृष्टि से अत्यंत फलदायी माना जाता है। शिव, हरि और बजरंगबली की त्रिवेणी कृपा बड़े मंगलवार के दिन एकादशी तिथि का शुरू होना एक महासंयोग है।
विज्ञापन




श्री पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर में सामूहिक सुंदरकांड का पाठ किया गया। यहां जागरण मंडली ने सुंदर-सुंदर भजनों की प्रस्तुति दी। इससे पहले सिंदुरिया हनुमान जी की पूजा-अर्चना की गई। वहीं, पटेलनगर स्थित श्री आदर्श मंदिर में जागरण के बाद सुबह के समय भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें