फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: रितिका का चयन अंडर-23 राज्य महिला क्रिकेट टीम में हुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनसार बावर के छजाड़ गांव निवासी रितिका चौहान का चयन अंडर-23 राज्य महिला क्रिकेट टीम के लिए हुआ है। रितिका पांच मार्च से गुड़गांव, हरियाणा में होने वाली महिला क्रिकेट प्रतियोगिता में प्रदेश की टीम से खेलेंगी। उनके चयन पर गांव में खुशी की लहर है। रितिका के पिता सशस्त्र सीमा बल में हवलदार के पद पर सिक्किम में कार्यरत हैं। माता गृहणी हैं। रितिक चौहान ने बताया कि उनकी प्राथमिक शिक्षा केंद्रीय विद्यालय देहरादून से हुई है। जबकि, उच्च शिक्षा डीएवी पीजी कॉलेज दून में चल रही है। बताया कि वह पिछले तीन वर्ष से क्रिकेट खेल रही हैं। रितिक ने अपने चयन का श्रेय माता-पिता और कोच रोहित चौहान को दिया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें