पीएम श्री केवि आईआईपी मोहकमपुर में आयोजित राज्य स्तरीय बाल विज्ञान प्रदर्शनी का शुक्रवार को समापन हो गया। इसमें शानदार प्रदर्शन कर केवि अल्मोड़ा के छात्र रितेश भंडारी ने पहला स्थान हासिल किया। रितेश ने अपशिष्ट प्रबंधन व प्लास्टिक के विकल्प पर शानदार मॉडल का प्रदर्शन किया। वहीं, केवि एसएसबी श्रीनगर के छात्र अनंत रावत ने सतत कृषि पर मॉडल बना दूसरा और केवि ओएलएफ के छात्र कृष्णा चौहान ने हरित ऊर्जा पर मॉडल बना तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस प्रदर्शनी में केवि संगठन देहरादून संभाग के 37 विद्यालयों के विद्यार्थियों ने अपना हुनर दिखाया। इस मौके पर विकसित और आत्मनिर्भर भारत विषय पर सेमिनार का भी आयोजन किया गया। समापन समारोह में छात्रों ने रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति से खूब तालियां बटोरीं। संभाग के सहायक आयुक्त ललित मोहन बिष्ट ने बतौर मुख्य अतिथि विजेता छात्रों को पुरस्कार व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर विद्यालय के प्राचार्य मनोज कुमार, आशीष कुमार पाठक, लोकेश कुमार आदि मौजूद रहे।
I
I
Iटॉप 10 में ये छात्र शामिल
I
विजेताओं की टॉप-10 सूची में केवि आईटीबीपी के छात्र वैभव, केवि पिथौरागढ़ के अक्षय कुमार पांडेय, केवि रुड़की नंबर-1 की अन्या, केवि ओएफडी की दीपिका, केवि भेल हरिद्वार के मोहम्मद अंजर खान, केवि आईटीबीपी के देव शर्मा और केवि अपर कैंप की गीतिका ने जगह बनाई।