फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BJP में आने के बाद रीता बहुगुणा का उत्तराखंड की राजनीति में होगा दखल!

Fri, 21 Oct 2016 03:48 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
रीता बहुगुणा
विज्ञापन
यूपी कांग्रेस कमेटी की पूर्व अध्यक्ष रीता बहुगुणा जोशी के भाजपा में शामिल होने पर राजनीतिक गलियारे में यह सवाल उठा कि क्या उत्तराखंड में भी उनकी कोई भूमिका होगी? दरअसल, उत्तराखंड में ही उनका मायका भी है और ससुराल भी।
विज्ञापन


पार्टी में कुछ लोगों का मानना है कि रीता के भाजपा में आने का फायदा उत्तराखंड में भी होगा। रीता बहुगुणा के भाजपा में शामिल होने की संभावना तो उसी वक्त से व्यक्त की जा रही थी, जब विजय बहुगुणा ने कांग्रेस छोड़ी थी।

यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. हेमवती नंदन बहुगुणा की पुत्री रीता बहुगुणा जोशी लंबे अर्से से राजनीति में सक्रिय हैं। वैसे तो अब तक उनका राजनीतिक दखल यूपी की राजनीति में रहा है। विजय बहुगुणा के उत्तराखंड का मुख्यमंत्री बनने के बाद भी उन्होंने उत्तराखंड में सक्रिय होने की कोशिश नहीं की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तराखंड में लिया जा सकता है मनोवैज्ञानिक लाभ

रीता बहुगुणा - फोटो : twitter
अब भाजपा में आने के बाद यह उम्मीद है कि उनकी सक्रियता उत्तराखंड में भी होगी। पार्टी के कुछ जिम्मेदार लोगों का मानना है कि रीता के पार्टी में आने का मनोवैज्ञानिक लाभ उत्तराखंड में लिया जा सकता है। ऐसे में संभव है कि वह यहां भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराने की कोशिश करें।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट का कहना है कि रीता बहुगुणा का भाजपा में आना कांग्रेस के लिए बहुत बड़ा झटका है। उन्होंने कहा कि उनका कार्य क्षेत्र क्या होगा, इस बारे में तो पार्टी तय करेगी, लेकिन इसका लाभ भाजपा को उत्तराखंड में भी मिलेगा।

रीता बहुगुणा के भाजपा में शामिल होने पर मुख्यमंत्री हरीश रावत की चुटकी पर उन्होंने कहा कि उनको तो पता ही नहीं होता है कि कब क्या बोलना है। उनके बारे में तो यही कहा जा सकता है कि रस्सी जल गई पर बल नहीं गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें