फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh: परमार्थ निकेतन में योग महोत्सव शुरू, चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की जीत के लिए की पूजा अर्चना

Sun, 09 Mar 2025 11:51 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

महोत्सव में योग, आयुर्वेद, आहार-विहार, प्राणायाम, गंगा आरती, दिव्य यज्ञ, ध्यान, पूज्य संतों के उपदेश, सांस्कृतिक कार्यक्रम और अन्य गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन
परमार्थ निकेतन में योग महोत्सव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

परमार्थ निकेतन आश्रम में योग महोत्सव आज से शुरू हो गया। महोत्सव के पहले दिन साधकों ने आईसीसी चैंपियनशिप में भारत की जीत के लिए पूजा अर्चना की गई। आज भारतीय टीम दुबई में न्यूजीलैंड से भिड़ेगी। सेमीफाइनल में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को चार विकेट से हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की की थी।

विज्ञापन


Dehradun:  शक्ति का शंखनाद...अमर उजाला संवाद में महिलाओं ने साझा किए अनुभव...जज्बे और बहादुरी से भरा जोश
 

विज्ञापन

15 मार्च तक चलेगा महोत्सव

स्वर्गाश्रम स्थित परमार्थ निकेतन में नौ से 15 मार्च तक अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव का आयोजन होगा। आश्रमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती ने बताया कि आश्रम की ओर से बीते 36 वर्षों से महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। महोत्सव में भारत समेत मैक्सिको, नाॅर्वे, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, फ्रांस, जापान, स्विट्जरलैंड, ब्राजील, डेनमार्क, जर्मनी, इटली, नीदरलैंड, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका, यूनाइटेड किंगडम, संयुक्त राज्य अमेरिका आदि देशों के योगाचार्य और योग जिज्ञासु प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें