फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋषिकेश: चिल्ड्रन होम एकेडमी में छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Sun, 22 Sep 2019 02:37 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश

सार

  • बाल आयोग ने एसएसपी को जांच के आदेश, एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट सौंपने को कहा
  • इसी साल मार्च 2019 को सातवीं कक्षा के छात्र वासु की हुई थी हत्या
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऋषिकेश में थाना क्षेत्र रानीपोखरी भोगपुर स्थित चिल्ड्रन होम एकेडमी में एक आठवीं कक्षा के छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि बच्चा जालंधर का रहने वाला था। बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष ऊषा नेगी ने मामले की गहनता से जांच करने के लिए एसएसपी को आदेश जारी किए हैं। साथ ही मेडिकल जांच संबंधी रिपोर्ट एक सप्ताह के भीतर सौंपने को कहा है। कुछ लोग मौत की वजह डेंगू तो कुछ निमोनिया बता रहे हैं। इससे पहले एकेडमी में 10 मार्च को छात्र वासु की हत्या हो गई थी। इसके बाद से ही एकेडमी सुर्खियों में है। 

विज्ञापन


शनिवार को बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष ऊषा नेगी को रानीपोखरी भोगपुर के स्थानीय निवासियों ने सूचना दी कि चिल्ड्रन होम एकेडमी में एक अध्ययनरत छात्र की मौत हो गई है। इस पर आयोग ने चिल्ड्रन होम एकेडमी के प्रति नाराजगी व्यक्त की है। अध्यक्ष के निजी सचिव कमल गुप्ता ने बताया कि पूर्व में भी चिल्ड्रन होम एकेडमी में सातवीं कक्षा के छात्र वासु यादव की मौत हो गई थी, जिसे स्कूल प्रबंधन ने फूड प्वाइजनिंग बताया था, जबकि पीएम रिपोर्ट से मौत का कारण मारपीट होना पाया गया था। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को हुई छात्र की मौत के संदर्भ में आयोग ने एसएसपी देहरादून को आदेशित किया है। 
विज्ञापन


चिल्ड्रन होम एकेडमी में आठवीं कक्षा के छात्र की मौत की सूचना मिली है। छात्र की मौत की वजह निमोनिया बताई जा रही है। फिर भी मामले की जांच जाएगी।
- मोहन सिंह, थानाध्यक्ष रानीपोखरी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें