फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: शैलेंद्र की दमदार बल्लेबाजी से जीता ऋषिकेश रॉयल्स

विज्ञापन
विज्ञापन
एडवोकेट प्रीमियर लीग सीजन-4 में रविवार को दो मुकाबले खेले गए। पहले मैच में ऋषिकेश रॉयल्स ने केदार-11 को 30 रनों से हराया। जबकि, दूसरे मैच में देहरादून लॉयर्स ने देवभूमि टैक्स बार को 124 रनों से करारी शिकस्त दी।
विज्ञापन




शिमला बाईपास स्थित एक निजी मैदान में चल रहे टूर्नामेंट में ऋषिकेश रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट खोकर 151 रन बनाए। टीम के लिए शैलेंद्र चौहान ने सर्वाधिक 67 रनों की शानदार पारी खेली। जवाब में केदार-11 मात्र 121 रनों पर ऑलआउट हो गई। ऋषिकेश के लिए गोविंद थापा ने पांच विकेट चटकाए। वहीं दिन का दूसरा मैच देहरादून लॉयर्स और देवभूमि टैक्स बार के बीच खेला गया। देव भूमि टैक्स बार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया।

देहरादून लॉर्ड्स ने निर्धारित 20 ओवर में 204 रन का विशाल लक्ष्य खड़ा किया। कप्तान शशांक चौधरी ने नाबाद 84 रन की शानदार पारी खेली और बिक्रम भारद्वाज ने भी 82 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया। जवाब में देवभूमि टैक्स बार सिर्फ 80 रन पर ही सिमट गई और मुकाबला 124 रनों से हार गई।
विज्ञापन




देहरादून लॉर्ड्स के लिए हेमा पुजारी ने चार विकेट लिए। इस मौके पर अजय बिष्ट, धीरज प्रसाद जोशी, विपिन नौटियाल, सूरज कोहली, अंकुश गौड़, रजत बेंजवाल, मनोज राणा, आशीष कंडारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें