फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तार टूटने के बाद रोक के बावजूद रामझूला पुल पर दौड़ रहे वाहन, खतरे से खाली नहीं आवाजाही 

Wed, 31 Jul 2019 08:40 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश
विज्ञापन
रामझूला पुल पर वाहनों की आवाजाही - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग रामझूला पुल पर दोपहिया वाहनों के आवागमन पूरी तरह खतरनाक बता चुका है। बीते दिनों पुल की कुछ तारें भी टूट गई थीं। इससे पुल पर अफरातफरी मच गई थी। बावजूद इसके प्रशासन शायद रामझूला पुल पर किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है। 

विज्ञापन


बता दें, लोक निर्माण विभाग, नरेंद्रनगर ने लक्ष्मणझूला और रामझूला पुल का सर्वे किया था। इसकी रिपोर्ट शासन को भेजी गई थी। रिपोर्ट में शासन को लक्ष्मणझूला पुल पर तत्काल पूर्ण रूप से आवाजाही बंद करने और रामझूला पुल पर सख्ती से वाहनों का आवागमन बंद करने के साथ सीमित संख्या में पैदल आवाजाही करने के लिए कहा गया था। इस पर शासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए लक्ष्मणझूला पुल पर आवाजाही बंद करा दी थी।

बीते दिनों एसएसपी टिहरी योगेंद्र सिंह रावत ने रामझूला पुल पर वाहनों की आवाजाही बंद करा दी थी। फिलहाल से प्रतिबंध चंद दिनों ही कायम रहा। अब दोबारा धड़ल्ले से पुल पर दोपहिया वाहन दौड़ रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक झूला पुलों का निर्माण गंगा नदी को पार करने के लिए वैकल्पिक साधन के रूप में हुआ था। इसे मुख्य मार्ग के रूप में प्रयोग करने की अनुमति कभी नहीं दी गई है। वाहनों से उठने वाले कंपन की क्षमता के अनुरूप इन पुलों का निर्माण नहीं किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रामझूला पुल की होगी मरम्मत 

कांवड़ मेला समाप्त होने के बाद जल्द ही रामझूला पुल की मरम्मत का काम शुरू किया जाएगा। इसके लिए लोक निर्माण विभाग तैयारियों मेें जुट गया है। जल्द ही डीपीआर तैयार कर शासन को भेजी जानी है। इसमें पुल के टावर को मजबूती दी जाएगी। मेन केबल से डेक को जोड़ने वाली सस्पेंडर वायर बदली जाएंगी और डेक का कार्य किया जाएगा।

मुझे रामझूला पुल पर नियमविरुद्ध आवागमन की जानकारी नहीं है। निरीक्षण कराने के बाद दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
-वी षड़मुगम, डीएम, टिहरी 

रामझूला पुल की सर्वे रिपोर्ट शासन को सौंप दी गई थी। रिपोर्ट में रामझूूला पुल पर वाहनों का आवागमन बंद करने और सीमित संख्या में पैदल आवागमन करने के लिए कहा गया है। गाइडलाइंस के अनुरूप आवागमन न होने पर कोई हादसा होता है तो इसकी जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन की होगी। रामझूला पुल पर वाहनों का आवागमन रोका जाना चाहिए। बीते दिनों पुल की सस्पेंडर वायर दो बार टूट चुकी हैं।
-एनपी सिंह, अधीक्षण अभियंता, लोक निर्माण विभाग
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें