फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh: रोमांच के नाम पर जोखिम में डाली जान, युवक ने गरूड़ चट्टी पुल से गंगा में लगाई छलांग, विडियो वायरल

Mon, 30 Mar 2026 11:10 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश

सार

वीकेंड पर जहां एक ओर पर्यटक गंगा में राफ्टिंग और प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद ले रहे हैं, वहीं कुछ लोग रोमांच के नाम पर अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं।
विज्ञापन
पुल से गंगा में लगाई छलांग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक युवक पुल से नदी में छलांग लगाते हुए दिख रहा है। वीडियो लक्ष्मणझूला–नीलकंठ मार्ग स्थित गरूड़ चट्टी में गंगा पर बने पुल का बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस ऐसी किसी भी घटना से इंकार कर रही है। पुलिस का कहना है कि हो सकता है कि कोई पुराना वीडियो वायरल किया जा रहा हो।

विज्ञापन


वीकेंड पर जहां एक ओर पर्यटक गंगा में राफ्टिंग और प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद ले रहे हैं, वहीं कुछ लोग रोमांच के नाम पर अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं। गरूड़ चट्टी पुल की ऊंचाई से गंगा में छलांग लगाना बेहद खतरनाक है, जबकि गंगा नदी का बहाव तेज होने के साथ-साथ नीचे चट्टानें भी हैं। इस तरह की हरकत किसी बड़े हादसे को न्योता दे सकती थी।

Rishikesh: नोएडा से घूमने आए थे तीन दोस्त, चीला नहर में सेल्फी लेने गया एक युवक तेज लहरों में बहा
विज्ञापन


हैरानी की बात यह है कि पुल से कुछ ही दूरी पर गरूड़ चट्टी पुलिस चौकी मौजूद है और वहां नियमित रूप से पुलिस बल तैनात रहता है। इसके बावजूद पर्यटक इस तरह के जोखिम भरे कदम उठा रहे हैं।
विज्ञापन


देखें वायरल वीडियो...


युवक के इस वीडियो को नीचे से गुजर रही राफ्ट में बैठे कुछ युवकों ने बना कर सोशल मीडिया में अपलोड किया है। प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मणझूला सूर्यभूषण नेगी ने बताया कि वर्तमान में ऐसी कोई घटना नहीं हुई है। हो सकता है यह वीडियो पुराना हो।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें