फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh: नोएडा से घूमने आए थे तीन दोस्त, चीला नहर में सेल्फी लेने गया एक युवक तेज लहरों में बहा

Mon, 30 Mar 2026 09:24 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश

सार

ऋषिकेश मार्ग पर कुमाऊं सौड़ गुर्जर बस्ती के समीप चीला नहर के किनारे आयुष ने नहर के पैराफिट को पार कर अंदर की ओर खड़े होकर सेल्फी लेने का प्रयास किया। इसी दौरान पैर फिसलने से वह नहर के तेज बहाव में बह गया।
विज्ञापन
युवक गंगा में बहा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बैराज-चीला मोटर मार्ग पर कुमाऊं सौड़ गुर्जर बस्ती के समीप चीला नहर के किनारे पैराफिट पर खड़े होकर सेल्फी लेना एक युवक को भारी पड़ गया। सेल्फी के दौरान युवक का अचानक पैर फिसल गया और वह नहर में गिर गया।

विज्ञापन


युवक के नहर में गिरने की सूचना उनके अन्य दोस्तों ने थाना लक्ष्मणझूला पुलिस को दी। सूचना पर एसडीआरएफ ढालवाला की टीम रेस्क्यू उपकरण के साथ पहुंची, लेकिन युवक का कहीं कुछ पता नहीं चला।

थाना लक्ष्मणझूला प्रभारी सूर्य भूषण नेगी ने बताया कि सोमवार को गौतम बुद्ध नगर नोएडा उत्तर प्रदेश से तीन मित्र अपने निजी वाहन से हरिद्वार, ऋषिकेश घूमने के लिए आए थे। युवाओं में ग्राम महुआ, थाना बाढ़, जिला पटना (बिहार), वर्तमान निवासी सेक्टर-16, पॉकेट-ए, नोएडा निवासी आयुष पुत्र सुनील कुमार (26), सी-3/402, पंचशील ग्रीन वन, ग्रेटर नोएडा वेस्ट, थाना बिसरख, जिला गौतमबुद्धनगर उत्तर प्रदेश निवासी ऋतिक मिश्रा पुत्र संजय कुमार मिश्रा और श्रुति वत्स पुत्री देवेंद्र वत्स शामिल हैं।

Badrinath: यात्रियों को इस बार हिचकौले खाकर नहीं करनी पड़ेगी यात्रा, क्षेत्रपाल में भूस्खलन से मिली मुक्ति

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

चीला-ऋषिकेश मार्ग पर कुमाऊं सौड़ गुर्जर बस्ती के समीप चीला नहर के किनारे आयुष ने नहर के पैराफिट को पार कर अंदर की ओर खड़े होकर सेल्फी लेने का प्रयास किया। इसी दौरान पैर फिसलने से वह नहर के तेज बहाव में बह गया। एसडीआरएफ के जवानों ने देर शाम तक नहर में रेस्क्यू उपकरण के साथ अभियान चलाया, लेकिन युवक का कई कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें