फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh: जनता एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, रेलवे ट्रैक पर अलग-अलग मिला सिर और धड़

Sun, 22 Jun 2025 11:43 AM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रायवाला(देहरादून)

सार

जनता एक्सप्रेस के लोको पायलट ने रायवाला रेलवे स्टेशन पर सूचना देते हुए बताया कि एक व्यक्ति ने रेलवे ट्रैक पर अपना सिर रखकर जान दे दी है।
विज्ञापन
- फोटो : Istock(प्रतीकात्मक तस्वीर)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जनता एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस को रेलवे ट्रैक पर युवक का सिर और धड अलग-अलग हिस्सों में बरामद हुआ है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एम्स की मोर्चरी में रखवा दिया है।

विज्ञापन


जनता एक्सप्रेस के लोको पायलट ने रायवाला रेलवे स्टेशन पर सूचना देते हुए बताया कि एक व्यक्ति ने रेलवे ट्रैक पर अपना सिर रखकर जान दे दी है। लोको पायलट ने बताया कि ट्रेन को रोक पाना संभव नहीं था। सूचना मिलने के बाद जीआरपी व रायवाला पुलिस मौके पर पहुंची।

Rishikesh: फसाड़ लाइट से रोशन हो रही योग नगरी, दिख रही अद्भुत छटा, वीडियो में देखें
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाली रायवाला प्रभारी निरीक्षक बीएल भारती ने बताया कि घटना करीब 9:45 की है। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। इस घटना के बाद हरिद्वार से देहरादून जा रही वंदे भारत ट्रेन करीब 25 मिनट लेट रही। जिसे रायवाला जंक्शन पर रोक रखा गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें