फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh: गंगा में डूब रहे युवक और युवतियों के लिए देवदूत बने जल पुलिस के जवान, तेज बहाव से निकालकर बचाई जान

Thu, 17 Apr 2025 07:54 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश

सार

हरादून से ऋषिकेश के तपोवन नीम बीच पर घूमने आए एक युवक और दो युवतियां गंगा में नहाने के दौरान पानी के तेज बहाव में बहने लगे। युवाओं को डूबते देख वहां मौजूद पर्यटकों ने शोर मचाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
जल पुलिस ने युवक युवतियों को बचाया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऋषिकेश के तपोवन नीम बीच पर घूमने आए देहरादून के युवक और युवतियों के लिए जल पुलिस के जवान देवदूत बनकर आए और गंगा के तेज बहाव से निकालकर जान बचाई।

विज्ञापन


गुरुवार को देहरादून से ऋषिकेश के तपोवन नीम बीच पर घूमने आए एक युवक और दो युवतियां गंगा में नहाने के दौरान पानी के तेज बहाव में बहने लगे। युवाओं को डूबते देख वहां मौजूद पर्यटकों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। पर्यटकों की आवाज सुन कर वहां तैनात जल पुलिस के जवान और रिवर गाइड सक्रिय हो गए। युवक और युवतियों को रेस्क्यू कर गंगा से बाहर निकाल लिया।
विज्ञापन


Rishikesh: राफ्टिंग के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में देहरादून के युवक की मौत, दोस्तों के साथ गया था घूमने
विज्ञापन


रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद सभी लोग सकुशल हैं। पुलिस ने बताया कि युवक और युवतियां सूरज बस्ती एमडीडीए कॉलोनी डालनवाला देहरादून के रहने वाले हैं। बीच पर उपस्थित पर्यटकों ने जल पुलिस की टीम और रिवर गाइडों का धन्यवाद किया। रेस्क्यू टीम में मनोज मलिक, संतोष कुमार, सुनील चौहान आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें