फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh: मालकुंठी पुल के पास गंगा में नहाते समय डूबा दिल्ली का पर्यटक, सर्च अभियान जारी

Fri, 01 May 2026 08:35 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश

सार

वंश अपने परिजनों के साथ ऋषिकेश घूमने आया था। वह मालकुंठी पुल के समीप गंगा में नहा रहा था। नहाते समय अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह गहरे पानी में चला गया।
विज्ञापन
दिल्ली का पर्यटक डूबा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लक्ष्मणझूला थाना क्षेत्र के मालकुंठी पुल के समीप गंगा में नहाते समय दिल्ली का पर्यटक बह गया। एसडीआरएफ गंगा में सर्च अभियान चला रही है।

विज्ञापन


दिल्ली के निजामपुर निवासी वंश (18) पुत्र तकदीर अपने परिजनों के साथ ऋषिकेश घूमने आया था। शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे वह मालकुंठी पुल के समीप गंगा में नहा रहा था। नहाते समय अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह गहरे पानी में चला गया।

एसडीआरएफ निरीक्षक कविंद्र सजवाण ने बताया कि सूचना मिलते ही राज्य एसडीआरएफ की डीप डाइविंग टीम और बयासी टीम मौके पर पहुंची। टीमों ने तुरंत युवक की तलाश में सर्च अभियान शुरू कर दिया। फिलहाल, एसडीआरएफ के डीप डाइवर लगातार नदी में युवक की तलाश कर रहे हैं। घटना स्थल पर स्थानीय पुलिस भी मौजूद है और स्थिति पर नजर रख रही है।
विज्ञापन


Roorkee: नदी में नहाने गए 13 साल के बच्चे को मगरमच्छ ने मार डाला, शरीर पर दांत से काटने के 10 जगह मिले निशान

विज्ञापन

कुछ दिन पूर्व डूबे व्यक्ति का शव मिला

बीते 24 अप्रैल को गौरव कुमार (48) पुत्र राम बिलास निवासी वाल्मीकि बस्ती, मुनि की रेती दर्शन महाविद्यालय के समीप गंगा में नहाते समय तेज बहाव की चपेट में आने से बह गया था। एसडीआरएफ गंगा में सर्च अभियान चला रही थी। एसडीआरएफ निरीक्षक कविंद्र सजवाण ने बताया कि पशुलोक बैराज से गौरव कुमार का शव बरामद किया गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें