वीडियो कॉल पर बात करते हुए अचानक आई चीखने की आवाज
अचानक उसने वीडियो कॉल के दौरान नंदिनी के चीखने की आवाज सुनी। बताया कि वह दौड़ते हुए गंगा घाट की ओर आया, लेकिन उनकी पत्नी नंदिनी कहीं नजर नहीं आई। घाट के पास एक पत्थर पर उनकी पत्नी का मोबाइल पत्थर और किनारे पर चप्पल पड़ी मिली।
थाना प्रभारी ने बताया कि महिला के डूबने या जंगली जानवर के हमले की आशंका को केंद्र में रखते हुए पुलिस ने मामले की जांच शुरू की थी। हालांकि मौके पर किसी जंगली जानवर के पैरों के निशान नहीं मिले थे। बताया कि एसडीआरएफ की टीम गंगा में युवती की तलाश कर रही थी। सोमवार को नंदिनी के जीजा ने पुलिस को सूचना दी की वह फिरोजाबाद स्थित अपने घर पर पहुंच गई है।