फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋषिकेश: चोपड़ा फार्म के पास पिंजरे में कैद हुआ गुलदार का शावक, कई दिन से दहशत में थे लोग

Wed, 01 Dec 2021 01:43 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश

सार

Rishikesh News: गुलजार फार्म क्षेत्र के आसपास लंबे समय से मादा गुलदार के कारण स्थानीय ग्रामीण दहशत में थे। 
विज्ञापन
पिंजरे में कैद गुलदार का शावक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऋषिकेश के श्यामपुर क्षेत्र के चोपड़ा फार्म गली नंबर छह में बुधवार की सुबह एक गुलदार का शावक पिंजरे में कैद हो गया। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर शावक को कब्जे में लिया। गुलदार के शावक की उम्र करीब एक वर्ष बताई जा रही है। 

विज्ञापन


रेंज अधिकारी ऋषिकेश महेंद्र सिंह रावत ने बताया कि गुलजार फार्म क्षेत्र के आसपास लंबे समय से मादा गुलदार के कारण स्थानीय ग्रामीण दहशत में थे। क्षेत्र में गुलदार और उसके दो शावक सक्रिय थे। मादा गुलदार और एक शावक को पूर्व में रेस्क्यू कर लिया गया था। वहीं एक अन्य शावक को पकड़ने के लिए क्षेत्र के आस-पास पिंजरे लगाए गए थे। बुधवार सुबह करीब छह बजे गुलदार का शावक पिंजरे में कैद हो गया।

पहाड़ से गिरकर मादा गुलदार की मौत 
ऋषिकेश के शिवपुरी रेंज के अंतर्गत गूलर दोगी पट्टी के कड़थ में दो दिन पहले एक गुलदार का शव मिला था। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम गुलदार के शव को कार्यालय ले आई, जहां वन विभाग ने गुलदार के शव का मेडिकल जांच किया।
विज्ञापन


डिप्टी रेंज अधिकारी बलवीर सिंह पंवार ने बताया कि शव मादा गुलदार का था। उसकी उम्र करीब ढाई साल थी। उन्होंने कहा कि गुलदार की मौत पहाड़ से गिरकर हुई है। पोस्टमार्टम करने के बाद गुलदार के शव को जला दिया गया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें