फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh: दिल्ली से घूमने आए थे चार दोस्त, निम बीच पर नहाते समय डूबा एक किशोर, तीन सुरक्षित

Thu, 14 May 2026 11:11 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश

सार

Rishikesh News: चार दोस्त दिल्ली से घूमने के लिए तपोवन आए थे। सभी निम बीच स्थित पांडव पत्थर के पास गंगा में नहा रहे थे। इसी दौरान आशीष उर्फ टिल्लू  गहरे पानी में डूब गया।
विज्ञापन
सर्च अभियान चलाती एसडीआरएफ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तपोवन क्षेत्र स्थित निम बीच में नहाने के दौरान दिल्ली निवासी एक किशोर डूब गया। जल पुलिस, एसडीआरएफ और स्थानीय पुलिस ने मौके पर सर्चिंग अभियान चलाया, लेकिन अंधेरा होने के कारण अभियान रोकना पड़ा। शुक्रवार सुबह दोबारा तलाश शुरू की जाएगी।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार शाम करीब 6:28 बजे चौकी तपोवन को सूचना मिली कि निम बीच क्षेत्र में एक किशोर गंगा में डूब गया है। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी तपोवन उपनिरीक्षक प्रवीण रावत पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मौके पर मौजूद तीन किशोरों ने बताया कि वह चार दोस्त दिल्ली से घूमने के लिए तपोवन आए थे। सभी निम बीच स्थित पांडव पत्थर के पास गंगा में नहा रहे थे।

इसी दौरान आशीष उर्फ टिल्लू पुत्र राम प्रकाश निवासी वेस्ट सागरपुर, वीर नगर गली नंबर-3, थाना सागरपुर दिल्ली गहरे पानी में डूब गया। उसके साथियों गोलू, लव पुत्र अरविंद राजपूत निवासी हंस पार्क दिल्ली और मनु कुमार निवासी वशिष्ठ पार्क सेकेंड दिल्ली ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन तेज बहाव में वह खुद भी डूबने लगे।
विज्ञापन


Uttarakhand: एसटीएफ ने जारी किया अलर्ट; एसआईआर और जनगणना के नाम पर साइबर ठगी का खतरा

Trending Videos
विज्ञापन

इसी दौरान वहां मौजूद स्थानीय युवक हिमांशु तिवारी, जो जर्नी एडवेंचर गाइड के रूप में कार्यरत हैं, तथा जल पुलिस के हेड कांस्टेबल अजय सिंह और कांस्टेबल करण सिंह ने तत्परता दिखाते हुए तीनों किशोरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

प्रभारी निरीक्षक प्रदीप चौहान ने बताया कि घटनास्थल पर पुलिस, एसडीआरएफ और जल पुलिस की टीमों ने देर शाम तक सर्चिंग अभियान चलाया, लेकिन अंधेरा बढ़ने के कारण अभियान रोकना पड़ा। शुक्रवार सुबह फिर से सर्च ऑपरेशन चलाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें