फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: पानीपत से ऋषिकेश घूमने आए छात्रों की कार खाई में गिरी, छात्रा की मौत, तीन एम्स में भर्ती

Sat, 03 Dec 2022 01:50 AM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश

सार

शुक्रवार को छात्रों का एक दल ऋषिकेश घूमने आया। ऋषिकेश निवासी छात्र की कार में सवार होकर सभी लोग नीलकंठ मार्ग पर घूमने के लिए निकले। इसी दौरान हादसा हो गया।
विज्ञापन
कार खाई में गिरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऋषिकेश में नीलकंठ मार्ग पर दोबटा तिराहे के पास हरियाणा के पानीपत से ऋषिकेश घूमने आए छात्रों की कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे के दौरान कार सवार एक छात्र और तीन छात्राएं गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को एंबुलेंस से उपचार के लिए एम्स भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने गाजियाबाद निवासी छात्रा को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को पानीपत से तकनीकी कॉलेज में पढ़ाई कर रहा छात्रों का एक दल ऋषिकेश घूमने आया। इनमें से एक छात्र ऋषिकेश का ही रहने वाला है। ऋषिकेश निवासी छात्र की कार में सवार होकर सभी लोग नीलकंठ मार्ग पर घूमने के लिए निकले। लक्ष्मणझूला थाना प्रभारी विनोद सिंह गुसांई ने बताया कि शाम को गरुणचट्टी से लक्ष्मणझूला की ओर आते हुए करीब 7.30 बजे दोबटा तिराहे के पास कार अचानक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। 

Mussoorie: विरोध के बीच देहरादून मार्ग के अवैध निर्माण पर गरजा बुलडोजर, 30 स्थानों पर ध्वस्त किया अतिक्रमण
विज्ञापन


हादसे के दौरान ऋषिकेश के आशुतोष नगर की गली नंबर 4 निवासी वंश (20) पुत्र राजेश लांबा, उत्तरप्रदेश के गाजियाबाद के राज कुंज निवासी रिद्धि (19) पुत्री रोहित बब्बर, गुरुग्राम निवासी अदिति (20) पुत्री सुनील और दिल्ली के वसंत कुंज निवासी सानिया (19) पुत्री आशीष कथुरिया गंभीर रूप से घायल हो गए। 
विज्ञापन


सूचना पर लक्ष्मणझूला पुलिस मौके पर पहुंची और एसडीआरएफ को भी सूचित किया, लेकिन इससे पहले घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने घायलों को एंबुलेंस से उपचार के लिए एम्स भिजवा दिया। एम्स में चिकित्सकों ने गाजियाबाद निवासी छात्रा रिद्धि को मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी विनोद सिंह गुसाईं ने बताया कि मृतका के शव का पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए एम्स की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। उन्होंने बताया कि मृतक और घायलों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें